ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई के अंदर घुसकर शासकीय संपत्ति को तोड़ फोड़ कर उत्पात मचाने वाला 1 और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई  : कल्याण महाविद्यालय भिलाई के प्राचार्य ने थानाभिलाई नगर में शिकायत प्रस्तुत किया था कि दिनांक 9.12.2025 को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र एकराय होकर महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली गुप्ता करते हुए|

प्राचार्य के टेबल में रखें शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए थे और दस्तावेज फाड़ कर स्याही डाल कर खराब कर दिए थे जिससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई थी एवं शासकीय संपत्ति को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाए था आरोपितों द्वारा जूते का माला बनाकर प्राचार्य को पहनाने का प्रयास कर रहे थे, साथ ही प्राचार्य के नेम प्लेट पर स्याही फेंका जाकर विद्रूपित किया गया था एवं कार्यालय के अंदर धक्का मुक्ति करते हुए उपद्रव किया गया था l

जिससे महाविद्यालय के कार्यरत स्टाफ में भय व्याप्त हो गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाशी की जा रही थी, प्रकरण में आकाश कन्नौजिया सहित 3 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है|

प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकर्ता नितेश गुप्ता उर्फ निक्कू है जो पूर्व में महाविद्यालय में मानसेवी शिक्षक के रूप में कार्य कर चुका है आज दिनांक 5-1 -2026 को आरोपी नितेश गुप्ता उर्फ निक्कू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया l

गिरफ्तार आरोपी :-
नितेश गुप्ता उर्फ निक्कू उम्र साल निवासी चंद्र नगर कोहका सुपेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button