ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राजस्व अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक

संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर  | सूरजपुर दिनांक 12 नवम्बर 2025 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 नवम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा नामों की शुद्धता सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में आज कलेक्टर जनदर्शन कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।। कलेक्टर ने निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण कार्य का योजनाबद्ध तरीके से तथा बीएलओ व सुपरवाईजरों की नियमित समीक्षा किए जाने का निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य संपादित किया जा सके।

इसके साथ ही कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन एवं सीमांकन के कार्यों को समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। जियोरिफरेसिंग नक्शा का स्थल भौतिक सत्यापन, नजूल जांच, गलत प्रविष्टि का सुधार कार्य, लोक सेवा केन्द्र में लंबित प्रकरण सहित राजस्व के विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button