ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

Breaking : 13 को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जानकी भाग-1’ को सेंसर बोर्ड ने नहीं दी अनुमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ी और हिंदी में बनी फिल्म ‘जानकी भाग-1’ की रिलीज़ पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एन माही फिल्म्स के बैनर तले बनी इस महिला प्रधान फिल्म को 13 जून को छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन ठीक चार दिन पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया। बोर्ड का कहना है कि फिल्म का नाम बदला जाए, यह “ऊपर से आदेश” है।

इस फैसले से फिल्म के निर्माता और निर्देशक मोहित साहू बेहद निराश हैं। उन्होंने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि, “अगर बोर्ड को आपत्ति थी तो पोस्टर, टीज़र और अन्य सामग्री पास करते समय ही सूचित करते। अब जब रिलीज़ की तारीख नजदीक है, तब सर्टिफिकेट रोकना बेहद निराशाजनक है।”

महिला प्रधान फिल्म, कोई फुहड़ता नहीं

निर्देशक मोहित साहू ने स्पष्ट किया कि फिल्म की कहानी मुख्य किरदार जानकी पर आधारित है, और यह पूरी तरह से महिला प्रधान, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों पर आधारित है। फिल्म में किसी भी प्रकार की फुहड़ता नहीं है, फिर भी सेंसर बोर्ड द्वारा नाम बदलने की मांग और सर्टिफिकेट रोकना न्यायोचित नहीं है।

मुंबई में किए 80 हजार रुपये जमा, फिर भी नहीं मिली अनुमति

मोहित साहू ने बताया कि वे सोमवार को मुंबई सेंसर बोर्ड कार्यालय पहुंचे और अर्जेंट सर्टिफिकेशन के लिए ₹80,000 जमा भी किए। इसके बावजूद उन्हें कहा गया कि जब तक फिल्म का नाम बदला नहीं जाएगा, सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।

कोर्ट जाने की तैयारी

मोहित साहू ने घोषणा की है कि वे इस अन्याय के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे और ‘जानकी भाग-1’ टाइटल के साथ ही फिल्म को रिलीज़ करेंगे। उनका कहना है कि वे इस फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और सामाजिक परिवेश को देश-विदेश तक पहुंचाना चाहते हैं, और ये प्रयास बिना समझौते के जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button