ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

“CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप”

रायपुर। देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

राज्य के कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने मरीज की पुष्टि की है। मरीज को रायपुर के MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहाँ उसे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इलाज दिया जा रहा है। मरीज को सिंगल वार्ड में रखा गया है और विशेष निगरानी में उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी यह व्यक्ति सामान्य सर्दी-खाँसी की शिकायत के बाद अस्पताल पहुँचा था। लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों को कोरोना की आशंका हुई, जिसके बाद उसका सैंपल लिया गया। जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने भी पुष्टि की है कि मरीज कोरोना संक्रमित है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, परिजनों के सैंपल लेकर जाँच की जा रही है।

सबसे चिंता की बात यह है कि मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण के स्थानीय फैलाव की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में गंभीरता से जाँच कर रहा है।

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़-भाड़ से बचें, मास्क का उपयोग करें और कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जाँच कराएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button