ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के निर्देशन में रेंज सायबर थाना दुर्ग को मिली बड़ी सफलता म्यूल बैंक खाता धारकों के 03 आरोपियों को भिलाई से किया गिरफ्ता

दुर्ग | थाना रेंज सायबर दुर्ग में अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 317(2),317(4), 318(4), 61(2)ए बी.एन. एस.* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई के 13 बैंक खाता धारकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 23.05.2025 को आरोपी 01. प्रेम प्रकाश बांधे उम्र 19 साल निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड दुर्ग के बैंक खाते का उपयोग  02. फैजल अहमद उम्र 24 साल निवासी रामनगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग एवं 03. देवेन्द्र कुमार गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सायबर फ्राड में ठगी की रकम 52716/- रूपये एवं खाता में कुल ट्रांजेक्शन 161084/- होना पाया गया है।

उपरोक्त तीनो आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो उपरोक्त अपराध में संलिप्तता के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी प्रेम प्रकाष बांधे, फैजल अहमद एवं देवेन्द्र कुमार गुप्ता को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 23/05/2025 के क्रमशः 18:10, 18:20 एवं 18:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के नेतृत्व में शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि0 कार्यालय दुर्ग रेंज, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, उप निरीक्षक नवीन राजपुत रेंज सायबर थाना दुर्ग, प्रधान आरक्षक नीलकमल सलामे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र गिरी, प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक कामेश्वर देशमुख, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक सालिक राम, आरक्षक राजीव रंजन का सराहनीय योगदान रहा है।

आरोपियों का नाम पता:-

  1. प्रेम प्रकाश बांधे उम्र 19 साल निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड, दुर्ग जिला दुर्ग।
  2. फैजल अहमद पिता उम्र 24 साल निवासी रामनगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।
  3. देवेन्द्र कुमार गुप्ता वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button