ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
बेमेतरा

चुनाव में शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा छापा: 445 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों पर है. इस दौरान अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है. बेमेतरा पुलिस ने बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बासा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है. बेमेतरा के पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा समेत दो आरोपी को 445 पेटी शराब के साथ पकड़ा है.

बताया जा रहा कि अवैध शराब को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब किसने मंगाया था, इसकी जांच में पुलिस जुटी है.पुलिस को मध्यप्रदेश से शराब का जखीरा छत्तीसगढ़ लाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने बेरला के बासा गांव में घेराबंदी कर शराब से भरा ट्रक सीजी 04 पी यू 9647 जब्त किया.

शराब को छुपाने के लिए ऊपर धान का भूसा भरा हुआ था. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा मूलत बेमेतरा का रहने वाला है और पेशेवर शराब तस्कर है. इसके पूर्व भी वह शराब तस्करी करते पकड़ा गया है.

वहीं दूसरा आरोपी ट्रक का ड्राइवर है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है.बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब तस्करी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों के कब्जे से 445 पेटी एमपी की शराब, एक ट्रक और कार जब्त किया गया है. वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. इतनी भारी मात्रा में आखिर शराब किसने मंगाई थी, यह जांच का विषय है. पुलिस इस मामले में तत्परता से जांच कर रही है. एसपी ने कहा, अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button