ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

दिल्ली हादसा: वेलकम में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबे 12 लोगों की तलाश जारी

नई दिल्ली, । राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सीलमपुर क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित जनता कॉलोनी में एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत के अंदर 12 लोग मौजूद थे, जिनमें से 4 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर विभाग की सात टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। फंसे लोगों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत सुबह करीब 8 बजे अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे को हटाने में जुट गए।

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबे में और लोगों के दबे होने की संभावना है, इसलिए ऑपरेशन बेहद सतर्कता से किया जा रहा है। मलबे की हर ईंट को हटाते समय टीम यह ध्यान रख रही है कि किसी फंसे हुए व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे।

रेस्क्यू कार्य में स्थानीय लोग भी फायर विभाग की मदद कर रहे हैं। एक-एक ईंट हटाकर मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश की जा रही है। बचाव दल को हर पल किसी चमत्कार की उम्मीद है।

प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इमारत पुरानी और जर्जर स्थिति में थी।

इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ इलाके को दहला दिया है, बल्कि नगर निगम और निर्माण नियमों की अनदेखी पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button