ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बरसात का कहर जारी: नदी-नाले उफान पर, कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के जलाशय और नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शनिवार को मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर और कोरबा जैसे जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू किया गया है।

बिजली गिरने और तेज आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बालोद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, कोरबा और मुंगेली सहित कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे आम जनजीवन और यातायात व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

डैम और नदी में छोड़ा गया पानी, बाढ़ का खतरा
राज्य के प्रमुख जलाशयों में पानी अपनी अधिकतम सीमा तक पहुंच चुका है। राजनांदगांव के मोंगरा जलाशय से शिवनाथ नदी में 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगरेल डैम भी भर चुका है और वहां से भी पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रदेशभर में व्यापक असर, कई स्थानों पर भारी वर्षा
पिछले 24 घंटे में बिहारपुर में सर्वाधिक 10 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा सकरी, डौरा कोचली, वांड्राफनगर, कोटाडोल, माना-रायपुर, सुहेला, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे क्षेत्रों में 3 से 9 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है, जबकि दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है।

बारिश का कारण: सक्रिय चक्रवातीय सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। साथ ही मानसून की द्रोणिका प्रदेश से होकर गुजर रही है, जिससे लगातार नमी आ रही है और भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी, झारखंड और उत्तर ओडिशा से भी नमी मिल रही है, जिससे सिस्टम और मजबूत हो रहा है।

रायपुर का मौसम आज कैसा रहेगा?
राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश पूरी तरह से बादलों से घिरा रहेगा। दिन में एक-दो बार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़ी सरकारी चेतावनियों पर ध्यान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button