ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
खेलछत्तीसगढ़

भारत बना चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप और कुल तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप को बतौर मेजबान जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। संजू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 21 गेंदों में तेजतर्रार 52 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने भी 25 गेंदों में 54 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोककर भारत के स्कोर को 255 तक पहुंचाया, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन देकर किफायती गेंदबाजी की।

256 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाई और 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से टिम सिफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन और मिशेल सेंटनर ने 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके।

भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बार फिर टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया और इतिहास के पन्नों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button