ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीआईटी में जिला स्तरीय कार्यक्रम, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने दिलाई मतदाता शपथ

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीआईटी के ऑडिटोरियम में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने उपस्थित सभी नागरिकों और नए मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को प्रतीकात्मक रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

संभागायुक्त राठौर ने इस अवसर पर कहा, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य देश में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है।” वहीं, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस दिन का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्व को समझाना है।

कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर व उपजिला निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से होंगे।

इस अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 कर्मचारियों और 11 नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, महाविद्यालयों में नियुक्त प्राध्यापक नोडल अधिकारी एवं कैंपस एंबेसडरों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।

संभागायुक्त राठौर ने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, “हमारे लोकतंत्र की सफलता तभी संभव है जब हर नागरिक अपने मतदान के अधिकार का पूरी तरह से उपयोग करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button