ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
क्राइमछत्तीसगढ़

गैरेज से कार का इंटरकूलर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। थाना सुपेला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन से इंटरकूलर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी कार से लगभग 10 हजार रुपये कीमत का इंटरकूलर चोरी किया था।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 07 जून 2026 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विश्वकर्मा मार्केट स्थित “श्री बालाजी रत्ना मोटर्स वर्क्स” में मरम्मत के लिए खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार (CG 07 AG 4848) से इंटरकूलर गायब है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक व्यक्ति को इंटरकूलर कपड़े में लपेटकर ले जाते हुए देखा गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बंटी उर्फ बेटी जी नट (उम्र 30 वर्ष), निवासी डमरू पारा वार्ड क्रमांक 08, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला के रूप में हुई।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 807/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से सउनि अजय शंकर अविनाशी, आरक्षक मनोज ध्रुव और आरक्षक कमल साहू के प्रयास सराहनीय रहे।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button