ब्रेकिंग
जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिव महापुराण कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन, CM साय ने नागरिकों से जुड़ने की अपील की

दुर्ग। पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। कार्यक्रम स्थल पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी। इस दौरान नागरिकों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है।

QR कोड स्कैन कर अभियान से जुड़े नागरिक

शिव महापुराण कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अभियान से जुड़ते हुए सेल्फी ली और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश आगे प्रसारित किया।

इस दौरान नागरिकों ने साइबर अपराध से स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से अभियान को जनभागीदारी का व्यापक समर्थन मिला।

मुख्यमंत्री साय ने की अभियान की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागरूकता अभियान में नागरिकों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित साइबर जागरूकता गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने और साइबर अपराध के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर अपराध से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही साइबर अपराध के प्रति समाज में सतर्कता बढ़ाई जा सकती है।

दुर्ग पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील डिजिटल जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।

पुलिस ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है या उसे किसी ऑनलाइन ठगी की आशंका होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे और जांच एवं कार्रवाई में सहयोग करे।

साइबर जागरूकता अभियान को आम नागरिकों तक पहुंचाने और शिव महापुराण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को इससे जोड़ने में दुर्ग पुलिस के संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस का संदेश: सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button