ब्रेकिंग
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि कराई मुक्त, तत्काल शुरू किया गया पौधरोपण शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, छात्रों के नाम जारी किया संदेश धमधा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.146 किलो गांजा और ₹810 नकद जब्त कलेक्टरेट परिसर में 50 लाख की लागत से पेविंग ब्लॉक कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से... दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देश

पंडोह डैम के पास तेज रफ्तार का कहर, बस और कार की टक्कर में 2 मृत, 2 घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह डैम के पास सोमवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सुषांक और गायत्री की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं कश्मीर और दीक्षा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक प्रभारी चेत राम ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद बीबीएमबी की एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button