ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

मुस्कान साहू की बायोग्राफी: कला, परिवार और फिल्मी सफर की पूरी कहानी

रायपुर जांजगीर चांपा | इस लेख में, हम आपको एक छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस व स्टेज परफॉर्मर मुस्कान साहू की उम्र, विकी और जीवनी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके अलावा, आप लेख के अंत तक मुस्कान साहू के साथ उनकी परिवार की तस्वीरें भी देख सकते हैं।

 

सनद रहे कि लेख का आधार एक्ट्रेस के बारे में सोशल मीडिया में पूछे गये तमाम सवालों का जवाब स्वयं सोशल मीडिया सोर्स है-
मुस्कान साहू के जीवन परिचय को आप यहां पढ़ने के साथ सुन भी सकते है

अभिनेत्री मुस्कान साहू का परिचय –
वास्तविक नाम – मुस्कान साहू
उपनाम – मुस्कान
विधा- अभिनय, गायन, नृत्य, स्टेज शो
जन्म तिथि – 19 अगस्त
जन्म स्थान – छुरा, गरियाबंद
मातृभाषा – छत्तीसगढ़ी
राष्ट्रीयता – भारतीय
गृहनगर – छुरा-गरियाबंद, छत्तीसगढ़
स्कूल/विद्यालय – छुरा-गरियाबंद, रायपुर
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
पति – युसूफ खान
भाई – रिंकू साहू
संतान – बॉबी
शौक/अभिरुचि- छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, फिल्मी गीत, अभिनय, निर्देशन
लोकप्रिय फिल्म- बी.ए. फस्ट ईयर, गोलमाल, मितान 420, आई लब यू, आई लब यू 2, मोर जोड़ीदार 2, बेनाम बादशाह
संस्था- मुस्कान साहू स्टार नाईट
पसंदीदा निर्देशक – प्रणव झा, उत्तम तिवारी

मुस्कान साहू की जीवनी –मुस्कान साहू युसूफ खान (English: Muskan Sahu) जो कि मुस्कान के नाम से जानी जाती हैं, छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं। मुख्यतः वे छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, उडि़या भाषा की वीडियों में दिखाई देती हैं। छत्तीसगढ़ की नेचुरल ब्यूटी क्वीन कही जाने वाली बेहतरीन अभिनेत्री मुस्कान ने अपने करियर की शुरूआत 13 वर्ष की आयु में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच से की। 2013 में उनको बड़ी कामयाबी प्रणव झा की फिल्म बी.ए.फस्ट ईयर से मिली। मुस्कान साहू अनेक लोकमंच तथा 100 से अधिक वीडियो एल्बम के बाद अब वर्तमान में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में बतौर नायिका काम कर रही हैं।

मुस्कान साहू आज छॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। सैकड़ों वीडियो एल्बम और दर्जनों हिट फिल्म की सूची उनकी खूबसूरत अदाकारी का परिचय दे रहा है। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल जिला गरियाबंद-छुरा की प्यारी बेटी, और अब बहु के रूप में अंचल का मान बढ़ा रही हैं। लोककला मंचों में शानदार प्रस्तुति के बाद वीडियो एल्बम के दौर में भी मुस्कान का जलवा था। कई गाने, हास्य नाटक व लघु फिल्म सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सिनेमा के बड़े पर्दे पर भी उनके काम को बहुत अधिक सराहना मिली।

बी.ए. फस्ट ईयर फिल्म की सफलता के बाद मुस्कान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, लगातार कई हिट फिल्म में उनकी शानदार अदाकारी देखने को मिली। तभी से मुस्कान साहू के लाखों चाहने वाले सोशल मीडिया में अक्सर सवाल करते हैं कि मुस्कान साहू का जन्म कब और कहां हुआ ? मुस्कान साहू के कलाकारी जीवन के संघर्ष की कहानी कैसी रही ? मुस्कान साहू की शादी हुई है या नहीं ? मुस्कान साहू के पति का क्या नाम है ? मुस्कान साहू के कितने बच्चे हैं, उनका क्या नाम है ? वगैरह…, वगैरह। सोशल मीडिया के सभी सवालों का जवाब आज हम अपने इस लेख में विस्तार से देने जा रहे है जो सोशल मीडिया स्रोत ने हमें उपलब्ध कराई है।
मुस्कान साहू की पारिवारिक पृष्ठभूमि –

मुस्कान छत्तीसगढ़ के वनांचन जिला गरियाबंद के छुरा से ताल्लुक रखती हैं। उनकी भाषा विशुद्ध छत्तीसगढ़ी है, पहनावा में भी लोक आभूषणों की शौकिन हैं। शुरूआती दौर में ही कला और कलाकारों का साथ मिला, तमाम संघर्षों का सामना कर कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचकर भी उन्होंने अपनी माटी को नहीं छोड़ा। मुस्कान साहू अपने पति युसूफ खान व बेटा बॉबी के अलावा भाई रिंकू साहू के साथ सुखमय जीवन व्यतित कर रही हैं।

मुस्कान साहू की संघर्ष की कहानी –
मुस्कान साहू के कला जीवन का उदय उस अंचल से हुआ जहां कलाकारी का बड़ा कोई मुकाम नहीं था। 13 वर्ष की आयु से लोकमंच के माध्यम से जनता के बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर लोकप्रियता बनाई। जिसके बदौलत उनको बड़े बैनर में काम करने का अवसर मिला।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में वीडियो फिल्म का अपना एक दौर था। गांव-गांव में वीडियो पार्लर हुआ करता था जहां वीडियो फिल्म चलाई जाती थी। कुछ ही केसेट कंपनियों का बोलबाला हुआ करता था, कई बड़े कलाकार अपनी स्वयं की प्रोडक्शन में ऑडियो-वीडियो केसेट रिलीज करते थे। कुछ ऐसे भी कलाकार हुये है जिनकी ऑडियो मुंबई की बड़ी कंपनी से रिलीज हुई। कंपनी ने काफी मुनाफा कमाया किन्तु कलाकारों की दशा ज्यों की त्यों रही। ये कहे की कंपनी ने मुनाफा खाया और कलाकार ने अपना शौक पूरा किया।

बहरहाल समय के साथ सिनेमा में काफी कुछ बदलाव आया, वीडियो फिल्म का क्रेज खत्म होकर फिचर फिल्म निर्माण की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़ी सिनेमा। तब मुस्कान को कुछ भी समयांतराल के बाद उनकी प्रतिभा और लो‍कप्रियता के दम पर सुंदरानी फिल्मस् के साथ काम करने का अवसर मिला।

मुस्कान के चेहरे की सादगी और मासूमियत को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से प्रस्तु‍त किया प्रणव झा ने फिल्म बी.ए. फस्ट ईयर में। उसके बाद हास्य फिल्म गोलमाल में वे काफी रोमांटिक अंदाज में दिखी। मुस्कान की रोमांस में हास्य पैदा करने की कोशिश काफी सफल रही, दर्शकों ने खूब सराहा। मुस्कान फिल्म के साथ स्टेश शो भी करती हैं।

मुस्कान का पति युसूफ और भाई रिंकू भी फिल्म लाइन में बेहतरीन काम करते हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है, साथ ही यूट्यूब चैनल भी है जिसमें गाने व शार्ट फिल्म अपलोड हैं। मुस्कान को यूट्यूब पर काफी लाइक मिलते हैं उनके द्वारा अभिनीत वीडियो एल्बम हो या कॉमेडी सीन लाखों बार सोशल मीडिया में देखे जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button