ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
बलोदा बाज़ार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा

बलौदाबाजार | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाटापारा विकासखंड के ग्राम करहीबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण अंचलों के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं से क्षेत्र में अधोसंरचना, शिक्षा और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

विकास कार्यों की प्रमुख घोषणाएं

ग्राम करहीबाजार में 25 लाख रुपये की लागत से सर्व समाज के लिए एक भव्य सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सुकालू के घर से सिद्ध बाबा मार्ग तक 25 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड बनाई जाएगी।

शिक्षा के क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल करहीबाजार और ग्राम कोदवा में नए स्कूल भवनों के निर्माण की घोषणा की गई है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

अन्य ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्य

ग्राम विटकुली में 20 लाख रुपये की लागत से मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्रामीण आवागमन को बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत कोठमी, मोपका, कोनी, बोरसी, कोदवा, पाटन और रामपुर में 10-10 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण किया जाएगा।

ग्रामीणों में उत्साह

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से भाटापारा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

ग्रामीणों का मानना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button