ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

स्कूल-कॉलेज के पास बीड़ी-सिगरेट बेचने वालों पर छापा, निगम की सख्त चेतावनी

दुर्ग | नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री विकय रोकने हेतु आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्रवाही के लिए टीम गठित की है। बाजार विभाग,अतिक्रमण विभाग,निगम अमला , पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ शहर क्षेत्रांतर्गत शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कालेज इत्यादि) के समीप तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री विकय रोकने कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किये जाने के निर्देश टीम अमला को दिए है।

इसी कड़ी में आज निगम द्वारा कोटपा अधिनियम की कार्यवाही के दौरान सिकोला भाठा शासकीय स्कूल के आस, पास,आर्य तुलाराम स्कूल मोहन नगर के अलावा भगत सिंह स्कूल तितुरडीह मौके पर पहुँचकर दुकानों एवं ठेलों में जांच की कार्रवाही के दौरान बीड़ी, सिगरेट,गुटका सहित तंबाखू को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाही किया गया।

बता दे की कोटपा अधिनियम की कार्यवाही नशा मुक्ति का पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत कोटपा अधिनियम की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया।यह कार्रवाही लगातार शहर क्षेत्र में स्कूल के आस पास अलग अलग जगहों कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

स्कूल के आस पास नशीली दवाओं के दुरुपयोग नशीली पदार्थ भेजने वालो के खिलाफ अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस मनायी जाती है। अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस का मुख्ण उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी हेतु आम जनता को जागरूक करना।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में बाजार विभाग शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा सहित पुलिस बल की मौजूदगी में स्कूल किनारे व आस पास के पान ठेलों, सार्वजनिक स्थलों और स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में छापेमारी की कार्यवाही की गई हैं, तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन हटवाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button