ब्रेकिंग
12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
भिलाई

शिव कथा की अमृतवर्षा इस्पात नगरी में: पं. प्रदीप मिश्रा 30 जुलाई से करेंगे प्रवचन

भिलाईनगर | इस्पात नगरी भिलाई एक बार फिर सावन की शिवभक्ति में डूबने जा रही है। सुप्रसिद्ध शिवमहापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इस वर्ष भी भिलाई में कथा वाचन करेंगे। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक, प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक, यह दिव्य आयोजन जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर मैदान, भिलाई में आयोजित किया जाएगा।

यह घोषणा रविवार को स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा ने निकुम के पंडाल से की, जब उन्होंने बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह के निमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार किया। जैसे ही कथा आयोजन की स्वीकृति की घोषणा हुई, पूरा पंडाल श्रद्धालुजनों की तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

दया सिंह की आस्था और संगठन क्षमता को फिर मिली मान्यता

गौरतलब है कि दया सिंह ने पिछले वर्ष भी सावन माह में पं. मिश्रा की कथा का सफल आयोजन कराया था। तब बेहद कम समय में उन्होंने कथा की सारी व्यवस्थाएं कर पंडित प्रदीप मिश्रा को भी चौंका दिया था। इस बार भी जब दया सिंह ने श्रद्धापूर्वक आमंत्रण दिया, तो पं. मिश्रा ने भावपूर्वक स्वीकार किया।

भिलाई में चौथी बार, जयंती स्टेडियम में तीसरी बार गूंजेगी शिवकथा

यह भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की चौथी कथा होगी और जयंती स्टेडियम मैदान में तीसरी बार वे श्रद्धालुओं को शिवपुराण की अमृतवाणी से सराबोर करेंगे। श्रद्धालुओं में इस घोषणा के बाद से ही भारी उत्साह है और सावन में एक बार फिर भक्ति की बयार बहने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button