ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अवैध पेड़ कटाई पर सख्ती की तैयारी, कड़े कानून की उठी मांग

 

रायपुर। राज्य में लगातार हो रही अवैध पेड़ कटाई से प्रदूषण बढ़ रहा है और आम लोगों को स्वच्छ हवा तक नहीं मिल पा रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों ने राज्य सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की है।

प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर नियमित पौधरोपण अभियान चलाए जाएं और पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड अनिवार्य किए जाएं। साथ ही शहरों के भीतर संचालित उद्योगों को बाहर शिफ्ट कर उनके कैंपस में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए बाध्य किया जाए।

विशेष टीम बनाकर उद्योगों का नियमित निरीक्षण करने और जिन उद्योगों ने तय संख्या में पौधे नहीं लगाए हैं, उनकी अनुमति रद्द करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। अवैध पेड़ कटाई करने वालों पर भारी जुर्माना और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार से एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी मिल सके।

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि इन उपायों से पेड़ों की सुरक्षा होगी, प्रदूषण कम होगा और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button