ब्रेकिंग
दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय हो... बाबा कार्तिक उरांव की विरासत को सम्मान, शिक्षा और विकास को नई दिशा: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई... करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि...
खेल

IPL 2026 अपडेट: बैन की वजह से तीन बड़े विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन से बाहर

आईपीएल 2026 |आईपीएल 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को मिनी ऑक्शन की वह सूची जारी कर दी है जिसमें 350 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं 1005 खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उन तीन इंग्लैंड खिलाड़ियों की हो रही है, जिन्हें आईपीएल में एंट्री का “हक” ही नहीं है—क्योंकि उन पर बीसीसीआई ने बैन लगाया हुआ है।

कौन हैं ये तीन बैन किए गए खिलाड़ी?

आईपीएल 2026 ऑक्शन से जिन तीन खिलाड़ियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है, उनके नाम हैं—

  • बेन स्टोक्स
  • हैरी ब्रूक
  • जेसन रॉय

ये तीनों खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के बड़े नाम हैं और अकेले दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। इसके बावजूद बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन करने के कारण इन्हें अगले दो सीज़न तक आईपीएल में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है।

  • क्यों लगा बैन?
  • बीसीसीआई के अनुसार,

हैरी ब्रूक को 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के घरेलू सीजन को प्राथमिकता देते हुए लीग छोड़ दी।

जेसन रॉय ने 2024 में निजी कारणों से आईपीएल छोड़ दिया और 2025 की ऑक्शन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।
इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑक्शन में बिकने के बाद कमिटमेंट से पीछे हटकर आईपीएल के नियमों का उल्लंघन किया, जिसके कारण 2026 और 2027 तक इन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया।

इसी तरह बेन स्टोक्स ने भी अपना नाम वापिस लेकर लीग के नियमों के खिलाफ निर्णय लिया था, जिसके चलते उन्हें भी बैन का सामना करना पड़ रहा है।

350 खिलाड़ी रहेंगे ऑक्शन में

इस बार जारी की गई सूची में 350 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इनमें कई नए चेहरे और अनुभवी दिग्गज खिलाड़ी भी हैं, जिन पर बड़ी-बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगाने की तैयारी में हैं। दिसंबर के अंत तक ऑक्शन की तारीख तय होने की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह चरम पर है, लेकिन तीन बड़े इंग्लिश खिलाड़ियों का बाहर होना इस ऑक्शन को और भी दिलचस्प बना देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button