ब्रेकिंग
छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
भिलाई

रिटायर्ड बिजलीकर्मी के घर में सेंध, लाखों के जेवरात चोरी

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सीएसईबी कर्मचारी के घर पर लाखों के जेवर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घासीदास जयंती कार्यक्रम में गया परिवार जब रात  को वापस लौटा तो चोरी का पता चला।

घर के भीतर अलमारी के लॉकर से सोने व चांदी के जेवर चोरी हो गए। चोर घर से लगभग 12 तोला सोने के आभूषण व लगभग 800 ग्राम चांदी के आभूषण सिक्कों के साथ चुरा ले गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जामुल पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305 (क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खेदामारा गुलाब नगर निवासी भरत लाल गेण्ड्रे (66) सीएसईबी का सेवा निवृत्त कर्मचारी है।

18 दिसंबर को घासीदास जयंती दिवस पर पूरे परिवार सहित घर का ताला बंद कर शाम करीब 6.00 बजे घर से करीब एक किमी दूर गुरू घासीदास बाबा के मंदिर गये थे।

रात्रि करीब 8 बजे उनका बेटा मनीष गेंड्रे मंदिर से वापस घर पहुंचा और मेनगेट का ताला खोला लेकिन गेट अंदर से बंद था। इसके बाद उसका भतीजा अनिकेत दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो मेनगेट की चिटकनी अंदर से बंद थी। घर के अंदर चैनल गेट में लगा ताला टूटा हुआ था।

इसके बाद मनीष और अनिकेत जाकर देखे तो बैडरूम का दरवाजा खुला था और आलमारी का दरवाजा व लाकर खुला था सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवर गायब मिले।

मिलान करने पर सोने का 01 नग 04 तोले का रानी हार, सोने का 01 नग 03 तोले का रानी हार, सोने का 01 नग नेकलेस 02 तोला, सोने का सिक्का 01 नग 01 तोला का,  सोने का चैन 01 नग आधा तोला, सोने का रिंग 01 नग आधा तोला का,

सोने का टाप्स 04 नग 01 तोला, सोने का सिक्का एक ग्राम 01 नग, चांदी का कमर बंद 01 नग 25 तोला, चांदी का कमर बंद 01 नग 20 तोले का चांदी का पायल 01 जोड़ी 10 तोला चांदी का पायल 01 जोड़ी 20 तोला, चांदी का सिक्का 20 नग अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फिलहाल इस मामले में जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button