ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

शहर के सभी नाला/नालियों की समय पूर्व सफाई कार्य मे और भी गति लाये

दुर्ग| नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सभी 60 वार्डो में 1 मई से 8 जून तक महापौर/महा सफाई अभियान की शुरुवात हो चुकी है।आज शुक्रवार को महापौर  अलका बाघमार ने स्टेशन रोड सन्तरा बाड़ी वार्ड- 26 और पोलसाय पारा वार्ड 27 के विभिन्न गलियो का निरीक्षण कर रहवासियों की समस्याओं के सुना और देखा।

उनके साथ प्रत्यक्ष अवलोकन सभापति श्याम शर्मा,कमिश्नर सुमित अग्रवाल,प्रभारी निलेश अग्रवाल,देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू,हर्षिका जैन,पार्षद आरएन वर्मा,पार्षद मनीष बघेल सहित सम्बंधित अधिकारियों भी थे। महापौर ने नाली सफाई को लेकर दोनो वार्डो के पार्षद सहित रहवासियों से जानकारी ली एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये.उन्होंने वार्ड 26 व 27 के विभिन्न गलियों में घूमकर अपनी उपस्थिति में नाली सफाई कार्यवको बेहतर करवाया।

उन्होंने पोलसाय पारा तालाब की किनारे अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।उन्होंने सड़क किनारे बाधित बांस बल्ली को हटवाने को कहा।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल रखने वालों से जुर्माना लेने के निर्देश दिए।नाली के ऊपर जितने भी कब्जे है सभी पर जेसीबी चलाये।महापौर ने संतरा बाड़ी में पाइप लाइन लीकेज को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

महापौर ने बारिश के पहले शहर क्षेत्र के सभी वार्डो में जाम नालियों जल भराव की समस्या से सम्बंधित स्थलों में निरन्तर सफाई,गन्दे पानी की निकासी का सुगम प्रबंधन प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

महापौर इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के पहले सभी नाला/नालियों की सफाई और भी बेहतर ढंग से होनी चाहिए।

बारिश में वार्डो के भीतर जलभराव रोकने के लिए संतरा बाड़ी नाला सहित सभी नालों/नालियों की सफाई लगातार मिनी चैन माउंटेन मशीन व गैंग लगवाकर कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नालो की सफाई तल तक हो ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके। कहा बारिश का मौसम जून माह के मध्य में शुरू हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के पास वर्तमान में करीब 35 दिन का समय है, समय को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेजी देने के लिए मेयर अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा। जिससे वार्ड क्षेत्र में जलभराव न हो।

अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि बारिश पूर्व शहर के नालों और भी विशेष कर शंकर नाला, पुलगांव नाले,संतरा बाड़ी, पोटिया कला,कसारिडीह के अलावा शहर के समस्त नालो सहित अन्य ऐसे नाले जिसमे जल भराव से जन जीवन प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है निरन्तर निगम द्वारा सफाई करवाया जा रहा है।इस मौके पर उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान सहित आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button