ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

सड़क हादसों पर CM की सख्ती: कानूनों के सख्त क्रियान्वयन और जनजागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले में आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविर के दौरान आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि वे नियमित रूप से राजस्व न्यायालय का संचालन करें और तिथि निर्धारण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिला मुख्यालय में कवर्धा, बेमेतरा और दुर्ग जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सुशासन तिहार के दौरान सभी अधिकारियों ने सक्रियता से कार्य किया, जिसका सकारात्मक प्रभाव दिखा है। उन्होंने समाधान प्रतिशत को संतोषजनक बताते हुए इसे सही दिशा में चल रही शासन व्यवस्था का प्रमाण बताया।

श्री साय ने कहा कि, “हमें जनता के सेवक के रूप में काम करना है। यह अवसर मिला है कि हम लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें। कुछ क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है, और हम सबको इसमें मिलकर प्रयास करना होगा।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार हो कि जनता को सीधे लाभ मिले और वे गरिमापूर्ण जीवन जी सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button