ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

तेज रफ्तार ट्रक ने ली रेलवे सीनियर इंजीनियर की जान, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग | दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे के सीनियर इंजीनियर चंद्रशेखर मानिक (60 वर्ष) की मौत हो गई। हादसा चरोदा के जंजगिरी मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर मानिक बीएमवाई चरोदा में रहते थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी बाइक से सर्विस लेन के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चंद्रशेखर मानिक को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को मरचुरी में रखवाया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, क्योंकि चंद्रशेखर मानिक रेलवे विभाग में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे और समाज में अपनी सरलता के लिए जाने जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button