ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उतई थाना क्षेत्र में गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.110 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उतई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष महिलांगे (43 वर्ष), निवासी शंकर नगर, जोरातराई, को नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 1.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11,000 रुपये आंकी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जोरातराई स्थित बीएससी प्लांट जाने के रास्ते में एक व्यक्ति अवैध गांजा की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना उतई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से प्लास्टिक की पॉलीथिन में गांजा बरामद हुआ, जिसके वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाने पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, दिलीप सिदार, गिरधारी मांडवी, टिकेंद्र साहू एवं एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 304/2025, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button