ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घंटों में लुटेरा गिरफ्तार, गुंडा डॉन चंदन सिंह मंगेड़ा पहुंचा जेल

दुर्ग। वैशाली नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात हनुमान मंदिर के पास मोबाईल छीनकर फरार हुए आरोपी चन्दु उर्फ चन्दु डॉन को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना वैशाली नगर का सक्रिय गुंडा बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी झनकार ढाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त की रात करीब 10-11 बजे के बीच अर्जुन नगर निवासी चन्दु डॉन ने पैसे की लेन-देन को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ से वीवो मोबाईल छीनकर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 296, 351(3), 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी के सकुनत अर्जुन नगर कैम्प-1 में दबिश दी, जहां वह मौजूद मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी चन्दु उर्फ चन्दु डॉन उर्फ चंदन सिंह मंगेड़ा (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ वैशाली नगर थाने में 4 तथा छावनी थाने में 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसे वैशाली नगर के गुंडा सूची में शामिल किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ बाउंड ओवर की राशि जप्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button