ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़

आईपीएल सट्टा गिरोह पर सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक खाते बेचने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। ऑनलाइन आईपीएल सट्टा और म्युल अकाउंट गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए सुपेला पुलिस ने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर निवासी कुछ लोग सुपेला क्षेत्र में आईपीएल सट्टा और म्युल अकाउंट संचालन के लिए बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बेचने आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच रास्ता हनुमान मंदिर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे स्वयं और अन्य लोगों के बैंक खातों तथा व्यवसायिक खातों को सुपेला निवासी विशाल गुप्ता सहित अन्य व्यक्तियों को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा और म्युल अकाउंट संचालन के लिए उपलब्ध कराते थे।

इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 718/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 318(4) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान फरार चल रहे आरोपी दुलेश्वर कुमार, निवासी आदर्श नगर, उतई (जिला दुर्ग) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज अवैध रूप से उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को सहयोग कर रहे थे। मामले में पूर्व में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए जा चुके हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अम्बर भारद्वाज, उप निरीक्षक पुरन लाल साहू, प्रधान आरक्षक शुभोध तथा आरक्षक अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक या अन्य बैंकिंग दस्तावेज उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। ऐसे दस्तावेज साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिसके चलते संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button