ब्रेकिंग
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को हथियार दिखाकर लूट, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन सेवा सेतु पोर्टल बना जनसुविधाओं का सशक्त माध्यम, अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी शासकीय सेवाएं, रामविलास पासवान जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश, तालाब किनारे अतिक्रमण व मलबा हटाने के आदेश, शिक्षा मंत्री ने दी पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, उनकी अंतिम संस्कार में रहे शामिल पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि आईपीएल सट्टा गिरोह पर सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक खाते बेचने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार महापौर अलका बाघमार ने जल कार्य प्रभारी एवं अधिकारियों के साथ इंटकवेल पहुंचकर देखी सफाई व्यवस्था, मशहूर पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन,
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक  पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button