ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़दुर्ग

गर्मियों की तैयारी: वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण पर निगम ने बनाई रणनीति

दुर्ग/ नगर पालिक निगम में आयोजित बैठक में सभापति श्याम शर्मा ने अपने पार्षद साथियों के साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल से मुलाकात कर आगामी गर्मियों में पानी की समस्या से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

सभापति शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष गर्मियों के दौरान नागरिकों को पेयजल संकट झेलना पड़ा था। इसलिए इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है, ताकि आने वाले दो महीनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी के दौरान शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पानी का संयमित उपयोग, पुन: उपयोग और बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि जल आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ वर्षा जल संचयन संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा और तालाब-नदी सहित अन्य जलाशयों की नियमित सफाई व संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के दौरान शासन से बोरिंग खुदवाने और पाइपलाइन बिछाने की अनुमति से संबंधित प्रस्तावों पर भी करीब दो घंटे विस्तृत चर्चा हुई, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध कराए जा सकें।बैठक एमआईसी शिव नायक,मनीष साहू,पार्षद संजय अग्रवाल,कमल देवांगन,गुलाब वर्मा,युवराज कुजाम,रामु सेन,मनीष कोठारी,गुलशन साहू,जितेंद्र ताम्रकर, ललित ढीमर,जीतू महोबिया,सविता साहू,सुरूचि उमरे,मनोज सोनी,लोकेश्वरी ठाकुर,सुरेश गुप्ता, गुड्डू यादव सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button