ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

छावनी पुलिस ने 5 लाख रुपए की फिरौती की साजिश नाकाम, स्कूली शिक्षिका को बचाया, आरोपी गिरफ्तार

छावनी/दुर्ग|थाना छावनी पुलिस ने स्कूली शिक्षिका के अपहरण और फिरौती की योजना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। घटना में 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी, जिसे पुलिस की सक्रियता से विफल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 नवम्बर 2025 को पीड़ित के पति ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी, जो स्नेह सम्पदा स्कूल में कार्यरत हैं, को फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण की धमकी दी और 05 लाख रुपए फिरौती की मांग की।

थाना छावनी में अप.क्र. 615/2025 के तहत तुरंत एसीसीयू, थाना एवं अन्य पुलिस टीमें, मुखबीर और तकनीकी टीमों के साथ सक्रिय होकर जांच शुरू की गई। स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऑटो चालक इन्तखाब आलम से पूछताछ की गई। इन्होंने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों से अपहृता से संपर्क बना रखा था और उसकी सहानुभूति अर्जित कर के विभिन्न अवसरों पर रकम लेता रहा।

दिनांक घटना को आरोपी ने महिला के पति से 5 लाख रुपए की वसूली की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से मोबाइल और अपहृता का सीम कार्ड तथा ऑटो वाहन जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
इन्तखाब आलम, उम्र 42 वर्ष, सुभाष चौक, केम्प-1, छावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सक्रिय कार्रवाई और तकनीकी सहायता के कारण अपहृता सुरक्षित हैं और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button