ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

हत्या का बड़ा मामला: दुर्ग में युवक की ईंट-पत्थर से वार कर हत्या

भिलाई। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की ईंट-पत्थर से बुरी तरह मार कर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आधा रात को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ अन्य संदेहियों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चंडी मंदिर के पास कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी 34 वर्षीय दादू देसमाने के रूप में हुई है। युवक सेंटरिंग का काम करता था। इस मामले में पुलिस ने आधीरात को विवेचना शुरू कर कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।

एएसपी झा ने बताया कि संदेहियों में तीन नामजद हैं और अन्य संदेहियां से पूछताछ जारी है। मृतक दादू देसमाने की पत्नी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से एक के भाई की कुछ माह पहले मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी मृतक को ही कारण मान रहा था। इसके कारण ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। एएसपी झा ने बताया कि मृतक पर पूर्व में हत्या सहित कई मामले में थाना कोतवाली में दर्ज है। मृतक आदतन आपराधी किस्म का था। फिलहाल इस मामले में संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button