ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

अब निशुल्क स्वास्थ्य , स्वच्छता और समृध्दि एक साथ

साजा / मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना , स्वच्छ भारत अभियान और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से आज से निकाय में महिला स्व सहायता समूह से जुड़े महिलाओं हेतु स्वास्थ्य परिक्षण कैम्प लगाया गया |

माननीय मुख्यमंत्री जी व् नगरी प्रशासन मंत्री के नेतृत्व में चल रही तीनों महत्वकांक्षी योजनाओं से निकाय स्वच्छ और वार्डवासियों को स्वास्थ्य एवं समृद्ध बनाने का लक्ष्य आगामी माहो में पूर्ण किए जाने की राह में ये अतुलनीय पहल किया गया है |

मेडिकल मोबाइल यूनिट निकाय में सुबह 8:00 से शाम 3:00 बजे तक के लिए अपनी सेवा देती है ,

जिसमे डाक्टर , लैब टेक्नीशियन , फार्मासिस्ट व् नर्स रहते है | मोबाइल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार के लैब टेस्ट निशुल्क होते है |

नर्स द्वारा रजिस्ट्रेशन करने के बाद डॉक्टर द्वारा मरीजो को उचित परामर्श देकर लैब टेस्ट एवं अन्य टेस्ट कराया जाता है | टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार उन्हें दवाइया निशुल्क दी जाती है |

मोबाइल प्ले स्टोर के माध्यम से MMU mobile cg suda के माध्यम से भी एप्लीकेशन एप डाउनलोड कर हितग्राही अपना पिछला और वर्तमान ओपीडी देख सकते है साथ ही साथ मरीज अपने शहर में मोबाइल यूनिट के लोकेशन को ट्रेस कर सकते है |

स्वच्छ भारत अभियान तहत डोर टू डोरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन कर वार्डो को लगातार स्वच्छ किया जा रहा है ।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाए स्व सहायता समूह में जुड़कर संयुक्त रूप से किसी आजीविका गतिविधि को करके अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही और समृद्धि की दिशा की ओर आगे बढ़ रही है ।

केंद्र और राज्य शासन की इन महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ निकाय की महिलाए बढ़ चढ़कर ले रही और इससे लाभ लेकर वो शासन को धन्यवाद दे रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button