ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

ऑन-स्क्रीन मार्किंग से तेज और पारदर्शी होगा 12वीं का मूल्यांकन

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मूल्यांकन प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए इस वर्ष से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) के माध्यम से करने का फैसला किया है। वहीं कक्षा 10 की कॉपियों का मूल्यांकन पूर्व की तरह पारंपरिक पद्धति से ही किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाना है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटल रूप से स्कैन कर परीक्षकों को ऑनलाइन जांच के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होगी और परिणाम जारी करने में तेजी आएगी।

इसके साथ ही बोर्ड ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एक अतिरिक्त अवसर देने की घोषणा भी की है। इस वर्ष से कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो उन छात्रों के लिए वैकल्पिक होगी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।

सीबीएसई ने परीक्षा संचालन और ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली से जुड़े दिशा-निर्देशों को स्पष्ट करने के लिए एक लाइव वेबकास्ट आयोजित करने की जानकारी दी है। यह वेबकास्ट सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा, जिसमें स्कूलों और शिक्षकों को नई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button