ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

-नगर निगम राजस्व विभाग टीम कर रही रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली,छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को भी टैक्स काउंटर खुला रहेगा

दुर्ग | नगर निगम में विगत कुछ दिनों में करोड़ों रुपए की टैक्स वसूली करने का रिकॉर्ड बनाया है। बीते कुछ सालों से दुर्ग निगम की टैक्स वसूली का काम प्राइवेट एजेंसी के द्वारा किया जा रहा था। कंपनी का ठेका समाप्त होते ही यह कार्य दुर्ग नगर निगम ने अपने हाथों में ले लिया।राजस्व विभाग टीम ने लगभग 39 करोड़ राजस्व वसूली में से 30 करोड़ से अधिक राजस्व वसूल किया जा चुका है।

मार्च के आखिर तक और अधिक राजस्व वसूली होने की संभावना है। शहर सरकार की महापौर  अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों की टीम राजस्व वसूली से बड़ी रकम एकत्र कर रही है. बकायादारों के घरों में लगातार दस्तक दी जा रही है |

इसके अलावा बड़े व्यापारी एवं सालों से टैक्स न जमा करने वालों के पास भी निगम की टीम लगातार पहुंची है।मार्च के महीने में बकाया टैक्स देने के लिए निगम में बकायादारो की भीड़ देखने को मिल रही है जिस तेजी से टैक्स वसूली का कार्य किया जा रहा है। अब तक 39 करोड़ के लक्ष्य में 30 करोड़ से अधिक की भी हो चुकी है वसूली।

घर घर जाकर भी सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक वार्डो में वसूली का कार्य कर रहे है। बकाया टैक्स पटाने सैकड़ो की संख्या में रोजाना बकायादार पहुंच रहे हैं निगम के टैक्स काउंटर पर।माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी दिनों तक लक्ष्य की पूर्ति की जा सकेगी।टैक्स वसूली का कार्य शनिवार और रविवार भी टैक्स वसूली का काम चालू रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button