ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में खेल के क्षेत्र में नवाचार: अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट और स्विमिंग पुल का निर्माण शुरू

दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम के पास अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से स्वीकृति होने के बाद शुरू हुए कोर्ट निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। मॉर्निंग विजिट में विधायक गजेन्द्र यादव खिलाड़ियों के साथ कोर्ट निर्माण के सभी कार्यों को जायजा लेते रहते है। विभागीय अधिकारी और इंजिनियर ने बताया की 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है।

ड्राइंग डिज़ाइन के मुताबिक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।  विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह इंडोर बैडमिंटन कोर्ट शहर में खेल प्रेमियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। कार्य में संलग्न इंजीनियरों को कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

आरईएस के इंजिनियर ने बताया की 70% कार्य पूर्ण हो गया है। कोर्ट हिस्से की छत ढल गया है, स्लैब व दिवार खड़े करने पूरा हो गया है। शीट लगने वाले स्थान पर लोहे का स्ट्रक्चर भी तैयार हो गया है जल्द ही शीट लगना प्रारंभ हो जायेगा। शेष बचे हुए कार्य तीव्र गति से चल रहा है जल्द ही कार्य पूर्ण हो जायेगा। खेल परिसर में लगने वाले सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता के लगाए जा रहे।

दुर्ग शहर को खेल की दिशा में आगे बढ़ाने विधायक गजेन्द्र यादव लगातार प्रयासरत है। रविशंकर स्टेडियम के पास डेढ़ करोड़ की लागत से लगभग 13500 स्क्वायर फिट पर बन रहे इंडोर परिसर में एक साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट रहेगा। दर्शक दीर्घा में 50 लोगों के बैठने के लिए सिटिंग एरिया होगा। वुडन फ्लोर के साथ एलईडी लाइटस होंगी जिससे सुबह व रात में भी बैडमिंटन खेल सकेंगे।

अत्याधुनिक स्विमिंग पुल का काम भी प्रारंभ –
आरईएस के एसडीओ सीके सोने ने बताया की स्विमिंग पुल का काम भी प्रारंभ हो चुका है। विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से दुर्ग में जल्द ही अत्याधुनिक स्विमिंग पुल बन रहा है। स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब में लगभग 7900 स्क्वायर फिट में पुल बनने के साथ ही चेंजिंग रूम, कैंटीन और फूलों से सुसज्जित गार्डन से अच्छा वातावरण मिलेगा।

लंबे समय शहर के तैराक के खिलाड़ी इसकी मांग कर रहे थे। विधायक ने खिलाड़ियों की मांग को संज्ञान में लिए और शासन से स्विमिंग पुल बनाने राशि स्वीकृत कराये।स्टेशन रोड गायत्री मंदिर वार्ड 25 में दुर्ग शहर बनने वाला यह पहला अत्याधुनिक स्विमिंग पुल पूरी तरह से इंडोर होगा। जिसमे बारिश व धूल से बचाने पूरा एरिया रौशनी से पारदर्शी शेड रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button