ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

पुलिस का डकैत गिरोह पर शिकंजा, एक और सदस्य को किया गिरफ्तार

दुर्ग । अंजोरा चौकी क्षेत्र में हुए डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मध्यप्रदेश के धार से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने दी। घटना 7 से 8 जून की रात की है, जब पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिलीप मिश्रा के घर पर हमला किया।

बदमाशों ने प्रार्थी और उसकी पत्नी को धमकी देकर उनके हाथ-पैर बांध दिए और फिर आलमारी से 35 तोला सोने के जेवरात, 26 हजार रुपये नगद और तीन घड़ियां चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।

विवेचना के दौरान धार झाबुआ क्षेत्र में 22 दिनों तक कैंप कर जिला धार (एमपी) निवासी भंगू डावर (25वर्ष) और भूरसिंह को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर आरोपी जगदीश सिंह उर्फ काला भैया को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button