ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन

कबीरधाम, छत्तीसगढ़। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के विकास का नया ग्रोथ इंजन बनता जा रहा है। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ का पर्यटन और संस्कृति संरक्षित और विकसित होगी।

इस अवसर पर स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 146 करोड़ रुपये है। यह परियोजना भोरमदेव मंदिर परिसर से मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोदा जलाशय तक फैलेगी, जिससे जिले के प्रमुख धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों को एक समग्र पर्यटन श्रृंखला में जोड़ा जा सकेगा। शेखावत ने बताया कि इस कॉरिडोर के निर्माण से भोरमदेव को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिलेगी, और उज्जैन एवं वाराणसी की तर्ज पर इसकी महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भोरमदेव मंदिर लगभग एक हजार वर्ष पुरानी धरोहर है, और इस परियोजना से इसे आने वाले वर्षों तक संरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आग्रह पर भोरमदेव से बोड़ला तक सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य की भी घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को धरातल पर उतारा गया है। राज्य सरकार ने नक्सलवाद जैसी बाधाओं को दूर किया और प्रदेश को विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेयजल, बिजली और रोजगार जैसी सुविधाएं अब गरीबों के घर-घर तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में सुधार का जिक्र करते हुए बताया कि अब 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा और यदि रोजगार उपलब्ध नहीं होता है तो हर्जाना भी मिलेगा। इसे उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ कहा और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा विधायक विजय शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या ने इस ऐतिहासिक अवसर में भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि भोरमदेव के समान क्षेत्र में पंचमुखी बुढ़ा महादेव मंदिर का भी विकास किया जा रहा है। पिछले वर्ष आयोजित आयोजन में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर विकास के लिए 75 लाख रुपये का दान एक ही दिन में एकत्रित किया गया।

भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में एक मजबूत पहल हुई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद प्रदेश को न केवल पर्यटन के क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से भी नई पहचान मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button