ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

राजस्व टैक्स पटाने नोटिस मिलने से करदाताओं में हड़कंप

दुर्ग: 5 अक्टूबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नोटिस एक्शन पर नगर निगम राजस्व विभाग का शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम की आर्थिक स्थिति को सुधार करने 120 कर्मचारियों को मैदान में उतार दिया है।यह वसूली अभियान पूरा अक्टूबर माह तक चलेगा।इस अभियान का क्रियान्वयन हेतु दुर्गेश गुप्ता राजस्व अधिकारी को नोडल बनाया गया है।

अभियान में नया मोड़ की शुरुवात सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोईर द्वारा 7500 करदाताओ को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत नोटिस जारी करने से हुई। जिसके तहत 7 दिवस के भीतर टैक्स जमा करने नोटिस जारी हुआ है।

अगर नोटिस के बाद भी टैक्स का भुगतान नही होता है तो,नगर निगम द्वारा 10 पलम्बरों की टीम बनाने की योजना बनाई है जो नल कनेक्शन काटने का कार्य करेगे।बता दे कि निगम में इस बात की बड़ी हल्ला है कि इतनी बड़ी मात्रा में नोटिस बाटने का कार्य निगम में पहली बार हो रहा है।

आने वाले समय पर बहुत सारे त्योहार आने वाले है, अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए टैक्स भुगतान करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अक्टूबर माह में 10 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया है।जिसके तहत सभी प्रकार की कार्यवाही के लिए टीम को नियमानुसार अधिकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button