ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, पुलिस ने दी दबिश, 84 जुआरि गिरफ्तार, 2 लाख नगदी जब्त…..

ओडिशा :  नुआपड़ा जिले के खरियाररोड स्थित चालमुड़ा में पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 64 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 29 लाख रुपए नकद, 128 मोबाइल, कई लक्जरी कारें और बाइक जब्त की हैं।

बता दें कि पकड़े गए जुआरियों में ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा से लोग शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें महासमुंद के एक चर्चित चेहरा और एक विधायक प्रतिनिधि का नाम चर्चा में है|

खरियाररोड पुलिस ने सभी 84 गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान सभी के चेहरे ढके हुए थे और किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों की गहराई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नकद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद हुई हैं।

इससे साफ है कि यह जुआ अड्डा अत्यधिक संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। यह छापेमारी ओडिशा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button