ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिलाः- कैबिनेट मंत्री लखन लाल

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में रविवार को कोरबा नगर के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा बाल विवाह मुक्त घोषित पंचायतों और नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व दोनों मजबूत हुए हैं।

मंत्री देवांगन ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है।

उन्होंने जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जागरूक बनाकर ही इस कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कोरबा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सृजन का प्रतीक माना गया है, इसलिए महिलाओं का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 2 लाख 93 हजार 859 पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में दी जा रही है। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिले की 297 ग्राम पंचायतों और तीन नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा और नगर पंचायत छुरीकला को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने पर उनके मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बस्तर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संबोधन और महिलाओं के साथ उनके संवाद का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button