ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

बैडमिंटन खेलते समय चक्कर खाकर गिरे दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अस्पताल में भर्ती – हालत अब सामान्य

दुर्ग | दुर्ग शहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गजेंद्र यादव गुरुवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय अचानक चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजेंद्र यादव रोज की तरह गुरुवार सुबह अपने निवास के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे चक्कर खाकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विधायक यादव की स्थिति अब सामान्य है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है, यह संभवतः थकान या लो ब्लड प्रेशर के कारण हुआ है। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं। पूरे शहर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएँ की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button