ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

4 फरवरी को ईवीएम प्रदर्शन, वार्ड-17 औधोगिक नगर, वार्ड 12 मोहन नगर, वार्ड 35 रामदेव मंदिर,वार्ड 41 केलाबाड़ी व वार्ड 53 पोटिया कला उत्तर में किया जाएगा

दुर्ग!  नगर पालिक निगम चुनाव में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम को लेकर मतदाताओं के मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की ओर से शहर क्षेत्र के हर वार्ड में प्रतिदिन मास्टर ट्रेनर के द्वारा 4 वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुँचकर ईवीएम का प्रदर्शन कर नागरिको को दी गई जानकारी।

4 फरवरी मंगलवार को सुबह 10 से 5 बजे तक मतदान केंद्रों व चौक-चौराहों पर जानकारी व प्रदर्शन के तहत वार्ड-17 औधोगिक नगर, वार्ड 12 मोहन नगर, वार्ड 35 रामदेव मंदिर,वार्ड 41 केलाबाड़ी व वार्ड 53 पोटिया कला उत्तर इसके अलावा 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वार्ड -18औद्योगिक नगर, वार्ड 10 शंकर नगर, वार्ड 36 गंजपारा,वार्ड 42 कसारिडीह व वार्ड 54 पोटिया कला में किया जाएगा।

6 फरवरी को वार्ड 22 स्टेशन पारा,वार्ड 11 शंकर नगर, वार्ड 33 चंडी मंदिर,वार्ड 43 कसारीडीह एवं वार्ड 55 पुलगांव में भी किया जाएगा।मास्टर ट्रेनर के द्वारा ईवीएम के जरिये निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया वार्डों में ईवीएम का प्रदर्शन कर लोगो को दी जा रही है जानकारी।

नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रत्याशियों के समक्ष प्रदर्शन (डेमोस्ट्रेशन) किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मशीन की कार्यप्रणाली और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।

प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के विभिन्न हिस्सों और उनके कार्यों का विस्तार से परिचय कराया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे मशीन से चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाता है।

मास्टर ट्रेनर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने मतदान के दौरान हर मतदाता की गोपनीयता और स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

ईवीएम के प्रदर्शन के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर ने डिजिटल तकनीकी के माध्यम से चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने के महत्व को भी बताया ताकि वे अधिक आत्मविश्वास के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button