ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

रक्षाबंधन पर विधायक गजेन्द्र यादव ने बहनों से राखी बंधवाकर दिया स्नेह और उपहार का संदेश

दुर्ग । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के निवास स्थान पर सौहार्द और भाई-बहन के स्नेह का अनूठा नज़ारा देखने को मिला। शहर और आसपास की बहनों ने विधायक के घर पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। बहनों ने आरती उतारकर माथे पर तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।

राखी बंधवाने के बाद विधायक गजेन्द्र यादव ने बहनों को उपहार भेंट किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी से इस पर्व पर समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक निवास पर उत्सवी माहौल रहा और मिठाई व पकवानों की खुशबू से वातावरण महक उठा। बहनों ने आशीर्वाद के रूप में विधायक की सफलता और जनसेवा में निरंतर प्रगति की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button