ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जेल में राखी का भावुक मिलन, बहनों ने बांधी रिश्तों की अमर डोर

दुर्ग। जिलेभर में भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में, हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय जेल दुर्ग में कैदी भाइयों से मिलने के लिए बहनें दूर-दूर से पहुंचीं।

राखी के दिन सुबह से ही जेल के मुख्य द्वार पर बहनों की लंबी कतार लगी रही। चेहरे पर बेसब्री और आंखों में मिलन की चमक लिए बहनें सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंदर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने कैदी भाइयों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और भावुक पल साझा किए। इस दौरान माहौल संवेदनाओं और रिश्तों की गर्माहट से भर गया।

जेल प्रशासन ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे, जिससे किसी को परेशानी न हो। मौके पर पहुंचे दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतोष जताया।

रक्षाबंधन के मद्देनजर दुर्ग जिला पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सभी प्रमुख बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, जो आने-जाने वालों पर सतर्क निगाह रखे हुए थे। त्योहार की रौनक के बीच महिलाएं निश्चिंत होकर खरीदारी करती दिखीं और पूरे दिन माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button