ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
क्राइमछत्तीसगढ़

भिलाई में डबल मर्डर से दहशत, मामूली विवाद में 21 वर्षीय युवक ने दो की ली जान

भिलाई/दुर्ग। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले भिलाई में हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया। शुक्रवार रात नेवई थाना क्षेत्र के दशहरा भाठा में 21 वर्षीय आरोपी निखिल ने चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी। इस वारदात की वजह महज दो-तीन दिन पुराना एक मामूली विवाद बताया जा रहा है, जिसमें मृतकों का झगड़ा आरोपी के पिता से हुआ था।

घटना रात करीब 9:30 बजे हुई, जब आरोपी निखिल ने आक्रोश में आकर 21 वर्षीय चिंतामणि और 22 वर्षीय गौरव कोसरिया पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चिंतामणि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव कोसरिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

सुपेला से आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल को सुपेला से गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता से हुए विवाद का बदला लेने के लिए यह हत्या की। उन्होंने बताया कि मृतक गौरव कोसरिया का आपराधिक रिकॉर्ड था और वह थाने का गुंडा-बदमाश माना जाता था।

पुलिस जांच जारी
नेवई पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात को यह संकेत मान रहे हैं कि छोटी-सी कहासुनी भी आजकल कितनी भयावह परिणति तक पहुंच सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button