ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

जामुल के शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर बजरंग दल ने की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग,: जिला दुर्ग के जामुल क्षेत्र स्थित सीएसआईबी चौक वार्ड-1 में शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति मुर्तज़ा अली पर आरोप है कि उसने आधी रात में शिव मंदिर के पवित्र शिवलिंग और त्रिशूल को क्षतिग्रस्त किया।

सुबह जब स्थानीय सनातनी समाज के लोगों ने मंदिर की इस स्थिति को देखा तो उन्होंने तत्काल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल को सूचित किया।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला सह-संयोजक खेमलाल सेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर इस घटना की निंदा की और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल के दुर्ग नगर बालोपाशना प्रमुख आशुतोष तिवारी, टोमन साहू, रामकुमार ठाकुर, निहाल ठाकुर, और पारस जांघेल समेत अन्य कार्यकर्ता भी इस घटना पर विरोध जताने के लिए उपस्थित रहे।

जामुल थाना प्रभारी (टीआई) एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुर्तज़ा अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

इस घटना से आहत हिंदू समाज ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की और सभी संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जन समाज से अपील की है कि अगर कहीं भी हिंदू विरोधी या मंदिरों के खिलाफ ऐसी गतिविधियां दिखें,

तो तुरंत उनकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को दी जाए। विहिप एवं बजरंग दल ने हिंदू समाज, मंदिरों और संतों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button