ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

लोहारीडीह हिंसा मामले में एडिश्नल एसपी को सस्पेंड

रायपुर : कवर्धा के लोहारीडीह मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया है। विकास कुमार पूरे घटनाक्रम में लीड कर रहे थे।

दरअसल लोहारीडीह हिंसा मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। आज इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक प्रशांत साहू के परिजनों से बात की।

इस मामले में उन्होंने एडिश्नल एसपी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। वहीं पीड़ित परिवार को 10 लाख की मुआवजा देने की घोषणा की गयी है। विकास कुमार आईपीएस अफसर है।

जानकारी के मुताबिक मरने वाला युवक प्रशांत साहू (27) ग्राम लोहारीडीह का रहने वाला था। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जहां इलाज के लिए कल उसे हास्पिटल लाया गया था।

डिस्चार्ज होने के बाद जेल में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम प्रशांत साहू बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने परिजनों को जिला अस्पताल बुलाया है। वहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पूर्व CM भूपेश बघेल ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। वहीं महंत ने गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग की है।

आरोपी की बुधवार को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेल में आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 2 दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button