ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

गोविंद देवांगन की जनसंपर्क रैली: दुर्ग के वार्ड क्रमांक 2 में दमदार उपस्थिति, विकास का लिया संकल्प

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद देवांगन ने शनिवार को दुर्ग के वार्ड क्रमांक 2 (राजीव नगर, नयापारा) में एक प्रभावशाली जनसंपर्क रैली आयोजित की।

रैली के दौरान गोविंद देवांगन के साथ दुर्ग शहर के युवा विधायक गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। दोनों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और गोविंद देवांगन के लिए समर्थन मांगा।

गोविंद देवांगन की पत्नी ममता देवांगन इस वार्ड की पूर्व पार्षद रही हैं, और उनके कार्यकाल में लोगों से गहरा जुड़ाव था। गोविंद देवांगन को भी वार्ड में पार्षद जैसे नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे के रूप में पहचाना जाता है।

जनसंपर्क के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि “जब दुर्ग में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी, तो राजीव नगर और नयापारा का विकास ऐतिहासिक होगा और यह विकास इलाके के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”

रैली में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और गोविंद देवांगन को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे पार्षद की आवश्यकता है, जो हमेशा उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button