ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मदाड़ी’ का शुभ मुहूर्त, स्टार कास्ट के साथ फिल्म की शुरुआत

दुर्ग। गणेश इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मदाड़ी का शुभ मुहूर्त 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे सिद्धि माता मंदिर, सन्डी बेमेतरा में धूमधाम से होने जा रहा है।

फिल्म के डायरेक्टर विकास चंद्रवंशी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म के निर्माता गणेश कौशिक हैं, जबकि प्रोडक्शन हेड प्रदीप मानिकपुरी और पीआरओ महावीर सिंह चौहान हैं।

गणेश कौशिक ने बताया कि फिल्म का मुहूर्त विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन का कार्य विकास चंद्रवंशी कर रहे हैं,

जिन्होंने इससे पहले छत्तीसगढ़ी फिल्म लूप लपाटा का निर्देशन किया था, जिसमें छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता भूनेश साहू और अभिनेत्री तनु प्रधान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

फिल्म मदाड़ी में मुख्य भूमिका में भूनेश साहू और तनु प्रधान नजर आएंगे, जबकि फिल्म में महावीर सिंह चौहान, शमशीर सिवानी, श्वेता शर्मा, सुरेश लहरे, रिंकू पटेल, नारायण लहरे समेत छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फिल्मों के कई अन्य चर्चित कलाकार भी अभिनय करने जा रहे हैं।

यह फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाएगी, और प्रदेश के सिनेमाघरों में जल्द ही प्रदर्शित होने के लिए तैयार है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button