ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

लक्ष्मी अशोक साहू को उगता सूरज छाप चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाएं

बालोद। आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए ग्राम पड़की भाट जिला पंचायत बालोद क्षेत्र क्र. 04 में भाजपा के उम्मीदवार लक्ष्मी अशोक साहू को ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की  है।  लक्ष्मी अशोक साहू जिला बालोद से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, अब ग्राम पड़की भाट गुरुर जिला पंचायत बालोद क्षेत्र क्र. 04 से चुनावी मैदान में उतरी हैं।

ग्राम पड़की भाट जिला पंचायत बालोद क्षेत्र क्र. 04 और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी अशोक साहू के समर्थन में एकजुटता दिखाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

लक्ष्मी अशोक साहू ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह न केवल नए अवसरों का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की दिशा भी दिखाता है।

अब भाजपा के समर्थकों और क्षेत्रीय जनता से अपील की जा रही है कि वे लक्ष्मी अशोक साहू को ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाएं, ताकि वह अपने नेतृत्व से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और विकास की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button