ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिलाई के आदतन मादक पदार्थ सप्लायर पिता-पुत्र पर सफेमा की कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

दुर्ग। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के आदतन आरोपी रूआबांधा, भिलाई निवासी नंदु कन्नौजिया और उसका पुत्र रोहित कन्नौजिया के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों और उनके परिजनों के नाम पर अर्जित लगभग 2 करोड़ 1 लाख रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर दिया गया है।

कई मामलों में आरोपी, फिर भी नहीं रुका अवैध धंधा

पुलिस के अनुसार 57 वर्षीय नंदु कन्नौजिया और उसका 26 वर्षीय पुत्र रोहित कन्नौजिया लंबे समय से गांजा का अवैध व्यापार कर रहे थे। दोनों के खिलाफ अब तक 8 से अधिक NDPS एक्ट के प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, इसके बावजूद वे चोरी-छिपे अवैध कारोबार जारी रखे हुए थे।

जांच के दौरान पुलिस को पुष्टि मिली कि दोनों ने मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से करोड़ों की संपत्ति जुटाई है।

जब्त की गई संपत्तियाँ

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने नशा कारोबार से कमाए अवैध धन से निम्न संपत्तियाँ अर्जित की थीं—

  • रूआबांधा, भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि पर निर्मित मकान व दुकान — लगभग 70 लाख रु.
  • रोहित कन्नौजिया के नाम सरस्वती कुंज, रिसाली में आलीशान मकान — लगभग 95 लाख रु.
  • पुत्री निशा कन्नौजिया के नाम ग्राम धनोरा में भूमि व भवन — लगभग 37 लाख रु.
  • दो पहिया वाहन — लगभग 50 लाख रु.
  • विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये जमा
  • इन सभी को अवैध आय से अर्जित संपत्ति माना गया है।

सफेमा कोर्ट मुंबई को भेजा गया प्रकरण

पुलिस ने दोनों आरोपियों की समस्त संपत्ति को NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत जप्त करते हुए, आगे की कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रशासक, NDPS/SAFEMA कोर्ट, भारत सरकार, मुंबई भेज दिया है।
यह कार्रवाई सुनिश्चित करेगी कि इन अवैध संपत्तियों की अटैचमेंट और राजसात की प्रक्रिया कानूनी रूप से पूरी की जाए।

अब तक 4 आदतन सप्लायरों पर सफेमा की कार्रवाई

  • दुर्ग पुलिस द्वारा अब तक 4 आदतन मादक पदार्थ सप्लायरों के खिलाफ सफेमा के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
  • इन सभी मामलों में संबंधित संपत्तियों की अटैचमेंट की प्रक्रिया SAFEMA कोर्ट द्वारा जारी है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन विश्वास के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button